Monday 2 October 2017

विधवा बनकर पेन्शन लेती....डॉ. डी.एम.मिश्रा

गाँव - गाँव हो गया भिखारी
ये कैसी माया सरकारी।

विधवा बनकर पेन्शन लेती
देखा एक सुहागन नारी।

वोट के बदले नोट मिलेगा
खुला ख़ज़ाना है सरकारी।

स्वाइन-फ्लू आ गया यहाँ भी
सूअर बाँट रहे बीमारी।

हाड़ के पीछे कुत्ते लड़ते
बीच सड़क पर मारा-मारी।

महाकुम्भ के इस मेले में
बुढ़िया गिरी, पिसी बेचारी।

मोदी हों या राहुल भैया
देश से ज़्यादा कुर्सी प्यारी।

कुछ कवि जनता का दुख गाते
कुछ गाते कविता दरबारी
-डॉ. डी.एम. मिश्रा

3 comments: